गरीब की मदद ही सच्ची समाजसेवा- राजेश सिंह

गरीब की मदद ही सच्ची समाजसेवा- राजेश सिंह



समाजसेवी भाईयो ने 501 लोगो को किया कंबल वितरण

लम्भुआ, न्यू गीतांजलि टाइम्स,ठंड के मौसम की शुरुआत होते ही गरीबों व निराश्रित लोगो की मदद के लिए समाजसेवी आगे आने लगे है। रविवार को लंभुआ तहसील के चौकिया गांव में समाजसेवी राजेश सिंह व बृजेश सिंह ने 501 लोगो के बीच कंबल वितरण किया। उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए राजेश सिंह ने कहा कि मां सुनीता सिंह व पिता लाल साहब सिंह की प्रेरणा से इस नेक कार्य का भागीदार होने का अवसर मिला है।आगे भी इस तरह का आयोजन निरंतर होता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डा सुशील कुमार सिंह ने किया।इस मौके पर पब्लिक इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ दिनेश प्रताप सिंह,शिक्षक सुनील सिंह,प्रदीप कुमार सिंह चुन्नू,दिलीप सिंह,प्रवक्ता चित्रसेन सिंह,दयाराम तिवारी,मंगला सिंह,पूजन सिंह,राजन सिंह,अजीत सिंह,अधिवक्ता राम आसरे सिंह, सोनू सिंह मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post