कंबल पाकर गरीबों के खिले चेहरे
धनपतगंज, न्यू गीतांजलि टाइम्स। धनपतगंज क्षेत्र के ग्राम सभा तीर गांव तिवारी पुर में जरूरतमंद व गरीबों को ठंड से बचने के लिए वरिष्ठ समाजसेवी रितेश मिश्र मोनू द्वारा कंबल वितरण किया गया। समाजसेवी रितेश मिश्र मोनू ने अपने दिवंगत चाचा की याद में गरीब और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। कंबल पाकर जरूरतमंद व गरीबों के चेहरे खिल उठे। तीर गांव तिवारी पुर ग्राम सभा में सोमवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे गांव के गरीब और जरूरतमंदों में 1001 कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण समारोह कार्यक्रम बरासिन बाजार में किया गया। श्री तिवारी ने कहा कि ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है।ठंड की शुरुआत होते ही कंबल आदि का वितरण कर देने से कम्बल का सही पर उपयोग हो जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि 1001 कंबल का वितरण किया गया है। महा शक्ति फाउंडेशन के बैनर तले हर वर्ष असहाय व जरूरतमंदों को कंबल दिया जाता रहेगा। पिता राकेश मिश्र ने कहा समाज के लिए आगे बढ़कर कुछ अलग करने का प्रयास करते हैं, कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी रितेश मिश्र मोनू ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। यह प्रेरणा माता-पिता और चाचा,गुरुजनों व समाजसेवियों से मिला है। और मैंने यह निश्चय किया है कि जितना हो सके मैं असहाय गरीब लोगों की समय समय पर मदद करते रहेंगे और गरीब लोगों को ठंड से बचाने का प्रयास करता रहूंगा।