गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर विभिन्न धर्मो के लोगों ने की अरदास

गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर विभिन्न धर्मो के लोगों ने की अरदास


पंजाबी कालोनी स्थित श्रीगुरुद्वारा पर सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने पहुंचकर टेका मत्था

सुलतानपुर,संवाददाता।

पंजाबी कालोनी स्थित श्रीगुरुद्वारा पर सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में जिले के राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने पहुंचकर मत्था टेका। सभी ने गुरुनानक देव से अरदास की। सिख समाज की ओर से कीर्तन व शबद कार्यक्रम किया गया। नगर में शोभायात्रा निकाली गई। श्रीगुरुद्वारा में प्रसाद वितरण किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों को कमेटी की ओर से अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न व सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। 

गुरुनानक जी के 555वीं जयंती पर तीन दिन अखण्ड पाठ हुआ। जिसमें सिख धर्म की पुस्तक गुरु ग्रंथ साहिब का पूरा पाठ किया गया। कमेटी की ओर से श्रीगुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब को फूलों से सजाया गया। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सुदीप पाल व पदाधिकारी सरदार परमजीत सिंह ने बताया कि समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश देने के वाले सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया गया। सभी ने लंकर छका। बड़ी संख्या में सिख समुदाय की महिलाओं व बच्चों ने गुरुद्वारा में मत्था टेका। और अरदास की। यहां पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र द्विवेदी को साल व स्मृति चिन्ह देकर श्री गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। जिले के वरिष्ठ सर्जन डॉ.एके सिंह, सरदार बलदेव सिंह, पूर्व विधायक चन्द्रभद्र सोनू, कांग्रेस नेता राजेश तिवारी, कांग्रेस नेता रणजीत सिंह सलूजा, हामिद राईनी, मनोज कुमार शुक्ला, आलोक आर्य, सुजीत कसौंधन समेत विभिन्न लोगों को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post