दूबेपुर उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को कराया गया एक्सपोजर विजिट
सुल्तानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। विकास क्षेत्र दूबेपुर के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता में प्रथम सौ स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को बीआरसी दूबेपुर से दो बस द्वारा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या का विजिट कराया गया। एआरपी विज्ञान आलोक कुमार सिंह द्वारा बच्चोंको विश्व विद्यालय में कृषि, गृह विज्ञान, पशु चिकित्सा, मत्स्य विज्ञान, सस्य विज्ञान , बिजनेस मैनेजमेंट हार्टिकल्चर फिशरी , डेयरी आदि संचालित संकायों के बारे में जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय में ही कार्यरत एसोसिएट प्रोफेशर डा० आस्तिक झा जो कि जनपद सुलतानपुर के कोइरीपुर के मूल निवासी एवं विज्ञान शिक्षक संदीप सिंह के सहपाठी हैं, ने विश्वविद्यालय के प्रायोगिक फील्ड का भ्रमण कराकर उसके बारे मे विधिवत जानकारी प्रदान किया। उनके साथ डॉ अमर नाथ सिंह भी रहे।उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय में 3200 छात्र आवासीय अध्ययनरत हैं। डा० झा को विज्ञान शिक्षक / उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ दूबेपुर अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी द्वारा कैप पहनाकर सम्मानित किया गया। डाo झा द्वारा समस्त गए हुए स्टॉफ को लेमन टी प्लांट देकर पुनः आने के लिए आग्रह किया गया। समस्त बच्चे बहुत ही उत्साहित थे। उमेश गुप्ता ने बताया ऐसे शैक्षिक भ्रमण से बच्चों को बहुत सारी जानकारी प्राप्त होती है।समस्त बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी दूबेपुर राम तीर्थ वर्मा द्वारा लंच पैकेट, नाश्ता, कैप टी शर्ट चॉकलेट कोल्ड ड्रिंक आदि की व्यवस्था के साथ भ्रमण पर भेजा गया। अन्य शिक्षकों एवं स्टॉफ में शिव बहादुर सिंह कमलेश दुबे महेश पाण्डेय दिव्या सिंह रवि वेद त्रिपाठी कार्यालय सहायक गौरव श्रीवास्तव प्रवीन जायसवाल बीआरसी समन्वयक गुणवत्ता राकेश वर्मा उमाकांत तथा समस्त व्यवस्था के प्रभारी लेखाकार चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव रहे।