हंगामे दार सपाईयों की हुई बैठक,समस्याओं का पुरजोर किया विरोध

 हंगामे दार सपाईयों की हुई बैठक,समस्याओं का पुरजोर किया विरोध




लंभुआ सुल्तानपुर।* हंगामेदार सपा की बैठक में समस्याओं का पुरजोर विरोध किया गया। सपा नेताओं ने भाजपा पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो वर्ष 2027 में सपा सरकार आने से कोई रोक नहीं सकता है। आम जनमानस सपा सरकार आने का इंतजार कर रही है। उक्त बातें बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतपाल यादव ने कही।
लंभुआ में सपा विधानसभा अध्यक्ष सतपाल यादव की अध्यक्षता में सपाईयों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र की तमाम समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई और विरोध दर्ज कराया गया। विधानसभा अध्यक्ष सतपाल यादव ने कहा कि मौजूदा समय में समितियों पर खाद की उपलब्धता नाम मात्र की है, जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद की कालाबाजारी की जा रही है। विधानसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि धान क्रय केंद्रों धान क्रय करने में धांधली हो रही है। केन्द्रों पर भी आने वाले किसान परेशान हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबली यादव ने कहा कि राजकीय बीज भंडारों पर बीज की कालाबाजारी की जा रही है। पंजीकृत किसानों को बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिला सचिव परमात्मा यादव ने कहा कि पिछड़ा, अनुसूचित जाति एवं अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। सरकारी नलकूप खराब पड़े हुए हैं, नहरों में पानी नहीं आ रहा है। हर तरफ से किसान परेशान हैं। भाजपा सरकार में आम जनमानस कराह रही है। मौके पर जैसराम यादव, अखिलेश यादव, सुरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, हरकेश यादव, बंसराज यादव, हरीश यादव, पप्पू यादव, वीर बहादुर यादव, अमर बहादुर यादव, अली अहमद, अजय खान आदि सपाई मौजूद थे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post