दो करोड़ रूपये से महुवरिया सम्पर्क मार्ग का होगा निर्माण

दो करोड़ रूपये से महुवरिया सम्पर्क मार्ग का होगा निर्माण


नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने भूमि पूजन कर सड़क निर्माण प्रारम्भ कराया

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग से गभड़िया को जाने वाले महुवरिया सम्पर्क मार्ग व नाला निर्माण कार्य का हुआ शुभारम्भ। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने भूमि पूजन कर प्रारम्भ कराया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि महुवरिया मार्ग काफी वर्षों से अत्यन्त जर्जर अवस्था में था, जिस पर हमेशा जलभराव की स्थिति बनी रहती थी। इस मार्ग पर कई बड़े विद्यालय हैं, साथ ही यह काफी घनी आबादी क्षेत्र है। जिस मार्ग से स्कूली बच्चों एवं आम जनमानस तथा वाहनों का आवागमन बड़ी संख्या में रहता है। उन्हें आवागम में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय निवासियों तथा आम जनमानस की मांग पर पालिका द्वारा प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। शासन द्वारा 1320 मीटर की लम्बाई में डामरीकृत सड़क एवं दोनों पटरियों पर कवर्ड आरसीसी नाला निर्माण के कार्य की स्वीकृति प्रदान करते हेतु धनावंटन किया गया है। इस सड़क व नाला निर्माण पर लगभग दो करोड़ रूपये की धनराशि व्यय की जायेगी। पालिका द्वारा गुणवत्तापरक सड़क व नाले का निर्माण लगभग दो माह मे पूर्ण करा लिया जायेगा जो सीधा सम्पर्क मार्ग होगा। सड़क की दोनों पटरियों पर निर्माण के उपरान्त वृक्षारोपण भी कराया जायेगा। पालिकाध्यक्ष उपस्थित नगर वासियों को मकरसंक्रांन्ति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम स्थानीय सभासद अन्तिमा गुप्ता व सन्दीप गुप्ता के संयोजन में किया गया। सभा का संचालन सभासद प्रवीण मिश्र ने किया। इस अवसर पर भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, समाजसेवी डॉ  सुधाकर सिंह, महामन्त्री सुशील त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज, सहायक अभियन्ता आलोक सिंह, अवर अभियन्ता नीलम कुमारी, राज कुमार सिंह, अजय सिंह, अखिलेश मिश्रा, डॉ राजीव शर्मा, नितिन सिंह, राजेश पांडे, अजय तिवारी, बृजेश सिंह, अनूप सिंह, मोहम्मद नईम, वीरेंद्र गुप्ता, शेखर जायसवाल सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post