मकर संक्रांति सामाजिक समरसता का पर्व : डॉ आरए वर्मा

मकर संक्रांति सामाजिक समरसता का पर्व : डॉ आरए वर्मा


गोमती हास्पिटल के 25 वें स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ खिचड़ी भोज

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स मकर संक्रांति का पावन पर्व  जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।शहर के गोमती नगर स्थित गोमती हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के 25 वें स्थापना दिवस पर हास्पिटल परिसर में हवन- पूजन व खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। हास्पिटल की निदेशक पल्लवी वर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने प्रातः सुन्दरकाण्ड पाठ एवं हवन-पूजन किया।इसके बाद आ रहे आगन्तुकों का स्वागत करते हुए मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।इस दौरान यहां पर लोगों के शुगर व ब्लड प्रेशर की नि:शुल्क जांच भी की गई।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कहा पावन पर्व मकर संक्रांति सामाजिक समरसता का पर्व है।यह पर्व सभी को उन्नति,कर्तव्य परायणता एवं सामाजिक समरसता का संदेश देता है। गोमती हॉस्पिटल परिसर में आयोजित खिचड़ी भोज में बड़ी संख्या में समाजसेवी, डॉक्टर्स, बुद्धिजीवी एवं भाजपा के लोग शामिल हुए।जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष,पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी,करुणा शंकर द्विवेदी, जगजीत सिंह छंगू,विधायक सीताराम वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, पूर्व जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा,शशीकांत पाण्डेय,भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, आलोक आर्या, भाजपा नेता रुपेश सिंह,डॉ सीबीएन त्रिपाठी,डॉ सुधाकर सिंह,मदन सिंह,डॉ कपूर,धर्मेन्द्र कुमार,डॉ प्रीति प्रकाश,एलके दूबे,डॉ सीबीएन त्रिपाठी, राजेश शुक्ला,सुमन राव कोरी, लालजी वर्मा,धर्मेन्द्र सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह, इन्द्रजीत वर्मा, दिनेश चौरसिया, रजनीश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा,दान बहादुर तिवारी, प्रवीण मिश्रा, अनिल मिश्रा,सुभाष वर्मा,राम जतन यादव,आकाश जायसवाल,मंगरू प्रजापति, सौरभ पाण्डेय,राजकुमार सोनी, मोहित समेत बड़ी संख्या में संभ्रांत जन व भाजपा के लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post