नरेंद्र द्विवेदी को पुनः बनाया गया भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का जिलाध्यक्ष

नरेंद्र द्विवेदी को पुनः बनाया गया भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का जिलाध्यक्ष



जनसंदेश टाइम्स विनय श्रीवास्तव सुल्तानपुर।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रान्तीय अध्यक्ष प्रभा शंकर ओझा ने  संगठन को रजत जयंती वर्ष में संगठन की विशिष्ट पहचान बनाने की दिशा में सार्थक पहल के लिए  उत्तर प्रदेश  के कई जिला इकाइयों के अध्यक्षों  की घोषणा करते हुए पहली सूची निर्गत की है,जिसमें  सुलतानपुर  के वरिष्ठ पत्रकार  नरेन्द्र द्विवेदी को पुनः अध्यक्ष बनाया गया है। अयोध्या के लिए सूर्य कुमार मिश्र  ,  आजमगढ़ के लिए  दुर्गा राय  , बलिया के लिए राणा प्रताप सिंह  , लखनऊ के लिए वीरेंद्र मिश्र  , यमुनापार प्रयागराज के लिए राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय  , गंगापार  ( प्रयागराज) के लिए श्याम कृष्ण शुक्ल  , कौशाम्बी के लिए हिमाचल मौर्य  , सोनभद्र में महेश पाण्डेय की घोषणा पहले ही की जा चुकी है । सभी जिलों में तहसील इकाइयों के गठन के लिए निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही उत्तर प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

पुन:नियुक्त जिलाध्यक्ष नरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि- संगठन को मजबूत व गतिशील बनाने के लिए शीघ्र ही जिला कमेटी का गठन किया जाएगा। उसके बाद नए पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। बधाई देने वालों में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के साथी अंजनी कुमार तिवारी, नारायण राय,विनय श्रीवास्तव, महेश चंद शर्मा, अनुज कुमार तिवारी, मनोज कुमार शुक्ला, दीपचंद्र, बृजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, जावेद अहमद, अफजल अहमद,राजीव कुमार तिवारी, प्रमोद कुमार पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि, पंकज तिवारी, उमेश कुमार तिवारी, कादीपुर अध्यक्ष रमेश कुमार तिवारी, महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, मनीष शर्मा, गुलजार अहमद आदि रहे

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post