केएनआईसीई लाल डिग्गी में मिशन शक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

केएनआईसीई लाल डिग्गी में मिशन शक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स जनवरी 2025 को कमला नेहरु इन्स्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजूकेशन, लालडिग्गी, सुलतानपुर में विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा भारत सरकार की योजना मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में अपर जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण  विजय कुमार गुप्ता, तारकेश्वर सिंह-मुख्य सुरक्षा सलाहकार, हरी राम-मध्यस्थ, अंजलि-विधिक सहायक कानूनी सहायता रक्षा परिषद्, अमित कुमार पाण्डेय-डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस के अधिवक्ता एवं समस्त कक्षा 9 से  12 तक की छात्रायें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन शिखा सिंह द्वारा किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य मृदुल कुमार सिंह एवं सभी अतिथियों ने माँ सरस्वती एवं बाबू केदार नाथ सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद अपर जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार गुप्ता जी ने मिशन शक्ति के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार छात्राओं के समक्ष साझा किया। उन्होनें ने बताया यह एक भारत सरकार की योजना है जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण करना है। मिशन शक्ति योजना के तहत महिलाओं को तकनीकि और व्यवहारिक कौशल सिखाया जाता है। इसके बाद सभी अतिथियों ने इस मिशन से सम्बन्धित जानकारी छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को दी जिसमें अमित कुमार पाण्डेय ने संविधान द्वारा महिलाओं को दिए गए अधिकारों से अवगत कराया। हरी राम  ने महिलाओं को विधिक सेवा से संबंधित जानकारी दी। अंजलि ने महिला सुरक्षा से सम्बन्धित कानूनों के बारे में जानकारी देते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति जागरुक रहने के प्रति सजग किया। तारकेश्वर सिंह ने संविधान द्वारा दिये गये बराबरी के अधिकारों की चर्चा की। इस अवसर पर संस्थान के प्रबन्धक विनोद सिंह  ने सभी का आभार व्यक्त किया। संस्थान के प्रधानाचार्य  मृदुल कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए मिशन शक्ति के उद्श्यों से छात्राओं को अवगत कराते हुए कार्यक्रम का समापन किया।  इस अवसर पर संस्थान के उपप्रधानार्च शैलेश तिवारी, हेड मिस्ट्रेस सरिता सिंह, सभी कोआर्डिनेटर्स एवं सभी अध्यापिकायें मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post