मो.ताहिर खान द्वारा किया गया वादा हुआ पूरा

मो.ताहिर खान द्वारा किया गया वादा हुआ पूरा


सुल्तानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स विदित हो कि इसौली (187 ) विधान सभा क्षेत्र के  वर्तमान विधायक मो. ताहिर खान द्वारा ग्राम सभा अशरफपुर में हुई घटना के संबंध में लोगों से उनकी आर्थिक मदद के लिए वादा किया गया था,जिसमें रामबहादुर यादव के लड़के की विद्युत करेंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी थी तथा अभी कुछ दिनों पूर्व प्रधान पद प्रत्याशी रहे,इच्छानाथ यादव की हत्या हो गई थी. विधायक इसौली तथा समाजवादी नेताओं का एक डेलिगेशन पीड़ितों के घर पहुंचा। विधायक के वादे के अनुसार रामबहादुर को 11000 रू. की आर्थिक मदद तथा मृतक इच्छानाथ यादव की माता को 25000रू तथा ₹25000 बाद में देने को कहा गया.इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश यादव,रमेश यादव सैनी,पिंटू यादव अशरफपुर,अजय यादव महुली, हरिकरन वर्मा, राजकमल यादव,पूर्व प्रधान प्रतिनिधि दशरथ यादव,बुद्धू यादव तथा दोनों परिवारों के  परिजन उपस्थित रहे। इसौली विधायक की दरिया दिली देख क्षेत्र में लोग खूब सराहना कर रहे हैं। इसौली विधायक द्वारा इस मदद से जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता मिल जाने बड़ी राहत मिली है।विधायक इसौली द्वारा पूरी विधानसभा का भ्रमण आए दिन किया जाना ही विधायक इसौली की पहचान बन गई है।  जिससे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्त की जन समस्याओं को सुन के उनके हिसाब से उनकी मदद किया जाना ही ट्रेडमार्क हो गया है.पक्ष हो या विपक्ष दोनों जमकर सराहना कर रहे है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post