महापुरुषों पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वालों को सबक सिखाना जरूरी है–शांतनु महाराज
राष्ट्रभक्ति और महापुरुषों का सम्मान ही हमारे लिए सर्वोपरि है–युवा मोर्चा
सुल्तानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। भाजयुमो जिला अध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने आचार्य शांतनु महराज और पूर्व मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह को मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले और सूर्य के समान प्रतापी राजा राणा सांगा के चित्र एवं त्रिशूल भेंट किया। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज को बताया कि राष्ट्रभक्ति और महापुरुषों का सम्मान ही हमारे लिए सर्वोपरि है। कुशभवनपुर की जनता के सामने आचार्य शांतनु महाराज ने हुंकार भरते हुए कहा कि इस मातृभूमि की रक्षा हेतु सर्वश्व समर्पित करने वाले महापुरुषों के बारे में अनुचित टिप्पणी करने वालों को यह राष्ट्र कभी माफ नहीं करेगा और हमारे महापुरुषों पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले विधर्मियों को अब हम सबको सबक सिखाने की जरुरत है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉक्टर महेन्द्र सिंह ने भारतीय काल गणना, नव वर्ष के महत्व और नव वर्ष पर होने वाले प्राकृतिक परिवर्तनों के विषय में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रीती प्रकाश ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आरएसएस के विभाग प्रचारक श्री प्रकाश, जिला प्रचारक आशीष, विभाग संघ चालक डॉ ए के सिंह, जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप, नगर पालिका चेयरमैन प्रवीन अग्रवाल, युवा मोर्चा से सुधांशु, अतुल, शौर्यवर्धन, शानू, दीपक आयुष, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।