पूर्व की सरकारों में बेटियां व व्यापारी सुरक्षित नहीं थे आठ वर्षों प्रदेश में कानून का राज —रवीन्द्र त्रिपाठी

पूर्व की सरकारों में बेटियां व व्यापारी सुरक्षित नहीं थे आठ वर्षों प्रदेश में कानून का राज रवीन्द्र त्रिपाठी


नए उद्यमियों के लिए 5लाख का ऋण बिना ब्याज बिना गारंटी के दे रही है सरकाररवीन्द्र त्रिपाठी

सुल्तानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर सेमरी मण्डल के अध्यक्ष रोहित पांडे की अध्यक्षता में महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव के संयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेता मण्डल प्रभारी के मुख्य आतिथ्य में जयसिंह पुर विधान सभा करसा गांव के दलित बस्ती में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सेमरी  मंडल में मण्डल प्रभारी भाजपा के वरिष्ठ नेता रवीन्द्र त्रिपाठी कहा कि डबल इंजन की सरकार में युवाओं और महिलाओं के लिए खूब काम हुआ है। प्रदेश की बेटियां और व्यापारी उद्यमी पहले सुरक्षित नहीं थे, लेकिन अब योगी सरकार में उनकी सुरक्षा की पूरी गारंटी है। जनता ने 8 साल में हमारी  सरकार को भरपूर समर्थन दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल पूरे होने रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा, ‘पीएम मोदी के मार्गदर्शन  व सी एम योगी के नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 साल पूरे हो गए हैं। यूपी की डबल इंजन सरकार ने आज 8 साल पूरे कर लिए हैं। बीजेपी सरकार के 8 साल पूरे होने पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा  श्रीत्रिपाठीनेकहाकिपिछली सरकारों ने दंगाइयों से लड़ने वाली पीएसी की 54 कंपनियों को बंद कर दिया था। ये दंगाइयों को खुली छूट देने की साजिश थी। योगी ने सत्ता में आने के बाद इन कंपनियों को पुनर्जीवित किया और दो महिला पीएसी कंपनियों को भी शामिल किया। सरकार प्रदेश भर में 11 लाख सीसीटीवी लगाए। प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा किप्रदेश में 2017 से पहले की कानून व्यवस्था के बारे में हम सब जानते हैं। लगभग हर दिन दंगे होते थे, बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। आज यूपी ने कानून व्यवस्था के मामले में बहुत बड़ी छलांग लगाई है। 2017 में यूपी पुलिस विभाग में 1.5 लाख पद खाली थे। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी। भाजपा की सरकार बीते 8 सालों में 2,16,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की।प्रयागराज में बीते महाकुंभ को लेकर श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रयागराज में 45 दिनों के लिए आयोजित महाकुंभ में कोई ऐसी घटना नहीं हुई, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा हो। सी एम योगी ने महाकुंभ का सफल आयोजन आयोजन कराया। इस आयोजन में 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम डुबकी लगाई। उक्त गोष्ठी में मण्डल महा मंत्री बृजेश श्रीवास्तव,शक्ति केंद्र संयोजक परिक्रमा सिंह, बूथ अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह संतोष सिंह रमेश जायसवाल लल्लन पांडे हरिश्चंद्र कनौजिया प्रदीप दुबे सहित कई गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post