समग्र अभियान के तहत एक ही दिन में 82 अपराधी गिरफ्तार
सुल्तानपुर, 18 मई 2025 – पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान "समग्र" के तहत सुल्तानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमों ने एक साथ कार्यवाही करते हुए कुल 82 वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
यह विशेष अभियान जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों में भय पैदा करने के उद्देश्य से संचालित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अपराधमुक्त वातावरण बनाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सुल्तानपुर पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप है। आम जनता ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। अभियान "समग्र" जनपद में शांति, सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम के रूप में देखा जा रहा है।