थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र में दो पहिया वाहनों की सघन चेकिंग
हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया
सुल्तानपुर
थाना कोतवाली चांदा प्रभारी अशोक कुमार सिंह एवं क्राइम इंस्पेक्टर तनवीर खां के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्र में दो पहिया वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट चलने वाले बाइक चालकों को रोका गया और उन्हें नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना न सिर्फ कानूनी रूप से अनिवार्य है बल्कि यह उनकी अपनी जान की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।
अभियान के दौरान कांस्टेबल विजय कुमार, कांस्टेबल अश्वनी कुमार, कांस्टेबल सोनू यादव, कांस्टेबल रोहित सिंह तथा कांस्टेबल चंदन सक्रिय रूप से मौजूद रहे और वाहनों की चेकिंग में सहयोग किया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहना की और हेलमेट पहनने की जरूरत को भी स्वीकार किया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखा