सुलतानपुर पुलिस की खेल क्षेत्र में चमकदार उपलब्धि
वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आरक्षियों को मिला "चल बैजन्ती पुरस्कार"
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की 50वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सुलतानपुर पुलिस की महिला आरक्षियों और आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह द्वारा "चल बैजन्ती पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के जूडो क्लस्टर इवेंट में महिला आरक्षी संध्या यादव ने 75-80 किग्रा वर्ग में लखनऊ जोन की ओर से प्रतिभाग करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला आरक्षी आरती यादव ने 65 किग्रा वर्ग में तृतीय स्थान हासिल किया।
इसके अतिरिक्त, महिला आरक्षी रिचा मिश्रा और आरती यादव ने 65-70 किग्रा वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर सुलतानपुर पुलिस के नाम शील्ड किया।
इस आयोजन में आरक्षियों ने जूडो, वुशु, ताईक्वाण्डों, कराटे एवं पेंचक सिलाट जैसे प्रतिस्पर्धी खेलों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
एस
पी सुलतानपुर द्वारा इन आरक्षियों को चल बैजन्ती पुरस्कार से सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पुलिस बल में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम कदम है।
सम्मान समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर, एवं प्रतिसार निरीक्षक सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। यह उपलब्धि सुलतानपुर पुलिस की टीम भावना और कठिन परिश्रम का प्रतीक बनी है।

