नवागत बीईओ रोजी सिंह का शिक्षा मित्रों ने किया भव्य स्वागत

 नवागत बीईओ रोजी सिंह का शिक्षा मित्रों ने किया भव्य स्वागत



सुल्तानपुर, कुड़वार।

कुड़वार ब्लॉक संसाधन केंद्र में बृहस्पतिवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी रोजी सिंह का आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन कुड़वार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। एसोसिएशन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी और ब्लॉक अध्यक्ष/जिला महामंत्री प्रदीप यादव ने बीईओ से मुलाकात कर कहा कि शिक्षा मित्र सीमित संसाधनों के बीच पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से शिक्षण कार्य में लगे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए बीईओ के नेतृत्व में शिक्षा मित्रों को उचित सम्मान और समाधान मिलेगा।



खंड शिक्षा अधिकारी रोजी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा मित्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने सभी से मिलकर कार्य करने और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का आह्वान किया।


इस मौके पर कोषाध्यक्ष मृदुल त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, रामयज्ञ मौर्य, न्याय पंचायत प्रभारी दुर्गा प्रसाद मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सौहार्द और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post