सुल्तानपुर में नशे में धुत दिखे दरोगा, VIDEO वर्दी में लड़खड़ाते हुए रेलवे ट्रैक पार करते दिखे, लोगों से की अभद्रता

 सुल्तानपुर में नशे में धुत दिखे दरोगा, VIDEO 

वर्दी में लड़खड़ाते हुए रेलवे ट्रैक पार करते दिखे, लोगों से की अभद्रता



सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में वर्दी पहने एक दरोगा नशे में धुत दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने उन पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है।



घटना गुरुवार दोपहर की है जब उप निरीक्षक श्याम कुमार सिंह एक होमगार्ड के साथ बाइक पर सवार दिखे। बाइक पर न तो नंबर प्लेट थी और न ही दोनों ने हेलमेट पहना था। दरोगा वर्दी में नशे के कारण लड़खड़ा रहे थे। 




वीडियो में दिख रहा है कि वे बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रहे थे। क्रॉसिंग पार करने के बाद वे पैदल ही रेलवे ट्रैक पर चलने लगे। उसी समय वहां से एक ट्रेन गुजर रही थी, लेकिन सौभाग्य से कोई दुर्घटना नहीं हुई।




जानकारी के अनुसार, दरोगा श्याम कुमार सिंह शिवगढ़ थाने में तैनात हैं। वर्तमान में उन्हें लंभुआ कोतवाली के पास रिजर्व क्यूआरटी पुलिस वाहन पर तैनात किया गया है। घटना के बाद एक भाजपा नेता सूर्या सिंह ने उन्हें जमकर फटकार लगाई।



स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कादीपुर में तैनाती के दौरान इसी तरह के व्यवहार के कारण उन पर कार्रवाई हुई थी।



इस मामले पर सीओ लंभुआ अब्दुस सलाम ने बताया कि घटना का संज्ञान ले लिया गया है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है और वीडियो की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post