बच्चों की ममता और पति के प्यार पर हवस पड़ा भारी* पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही हाथों से उजाड़ लिया अपना सुहाग, 9 घंटे में ही पुलिस के द्वारा खोला गया हत्या का राज

 *बच्चों की ममता और पति के प्यार पर हवस पड़ा भारी*



पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही हाथों से उजाड़ लिया अपना सुहाग, 9 घंटे में ही पुलिस के द्वारा खोला गया हत्या का राज





सुलतानपुर। चांदा कोतवाली क्षेत्र के किंदीपुर बाजार में गुरुवार सुबह मिला सिर कटा शव पूरे जिले को हिला गया। जो हत्या पहले रहस्य बनकर सामने आई थी, उसका खुलासा होते ही हर किसी का दिल दहल गया। इस दिल दहला देने वाली वारदात में किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।



जानकारी के अनुसार, कयामुद्दीनपुर निवासी महेश कुमार गौतम (35 वर्ष) बुधवार की शाम घर से सामान लेने निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन चिंतित हो उठे। गुरुवार भोर में ग्रामीणों ने किंदीपुर बाजार के पास महेश का सिर कटा शव देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।



मृतक की पत्नी पूजा पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह खौफनाक साजिश रची। हवस और अवैध संबंधों की अंधी दौड़ में उसने अपने पति को मौत के घाट उतारने में कोई हिचक नहीं दिखाई। प्रेमी संग मिलकर उसने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और अपने बच्चों का सहारा छीन लिया।



*भाई ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा*

मृतक के भाई गणेश कुमार गौतम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि क्या हवस और शौक इतना हावी हो सकता है कि एक पत्नी अपने ही पति की हत्यारी बन जाए?



*...पुलिस ने जोड़ी कड़िया, खोला राज*

मृतक महेश की पत्नी का रहन-सहन और ठाठ-बाट शक का कारण बना। पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं तो खुलासा हुआ कि पत्नी का पास ही किराना की दुकान चलाने वाले एक यादव युवक से अवैध संबंध था। बताया जाता है कि घटना की रात महेश के घर से निकलते ही पत्नी ने प्रेमी को फोन कर मुलाकात की और दोनों ने साजिश के तहत पति का बेरहमी से कत्ल कर डाला।



*घड़ियाली आंसू बहाती रही पत्नी, आसपास मण्डारता रहा कातिल*

सुबह जब शव मिला तो पत्नी घड़ियाली आंसू बहाती रही, जबकि प्रेमी भी घटनास्थल पर मौजूद रहकर भीड़ में घुलमिल गया। पुलिस ने दोनों के हिरासत में ले लिया है। इस खौफनाक हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया है।



*मां-बाप ही बच्चों की पूरी दुनिया होते हैं*

महेश कुमार गौतम की दर्दनाक मौत और उसकी साजिश में पत्नी का शामिल होना, सबसे ज्यादा उन मासूम बच्चों के लिए बड़ा सदमा है। पिता की ममता और मां का साया दोनों एक साथ छिन जाना, बच्चों के लिए जीवनभर का घाव बन गया है।



प्रिया, सुंदरी और छोटे समर की मासूम आंखें अब बार-बार यही सवाल कर रही हैं कि उनका क्या कसूर था? जो पिता हमेशा उनके भविष्य की ढाल थे, वही अब हमेशा के लिए उनसे दूर चले गए। और मां, जिस पर बच्चों का सबसे ज्यादा भरोसा होता है, वही उनकी दुनिया उजाड़ने की गुनहगार निकली।



यह दर्दनाक मंजर हर किसी को यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि बच्चों के लिए मां-बाप का प्यार ही सबसे बड़ी पूंजी है। जब वही रिश्ता हवस और अवैध संबंधों की आग में जल जाए तो सबसे ज्यादा मासूमियत ही कुचली जाती है।



इस घटना का खुलासा  करने में अहम भूमिका निभाने वाली 10 सदस्यों की पुलिस टीम -




प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम तनवीर खां, 

वरिष्ठ उपनिरीक्षक


वरिष्ठ निरीक्षक चुन्नू लाल, उप निरीक्षक अवधेश यादव, हेड कांस्टेबल मोहन यादव, कांस्टेबल चंदन, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल विजय कुमार, महिला कांस्टेबल सुहानी, कांस्टेबल सोनू वह अन्य पुलिस कर्मी में सरकारी गाड़ी के साथ में शामिल हकर हत्या का खुलासा करते हुए सुल्तानपुर पुलिस का गौरव बढ़ाया ।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post