यूनियन बैंक की मिनी शाखा का हुआ उद्घाटन
सुल्तानपुर। यूनियन बैंक दरियापुर की मिनी शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक दरियापुर अभिषेक के द्वारा फीता काट कर किया गया ।मिनी शाखा के संचालक निहाल अहमद है जो तेजा टूर और ट्रेवल्स के मालिक है।उदघाटन अवसर पर संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मिनी शाखा के संचालक निहाल अहमद ने बताया कि हमारी शाखा में बैंक खाता खोला जा सकता है,पैसा जमा और निकासी की जा सकती है।इस अवसर पर दरियापुर शाखा के प्रबंधक अभिषेक,पूर्व सेल टैक्स कर्मचारी मो अली,अमृत विचार के जिला संवाददाता शिवम सिंह गोलू,न्यू गीतांजलि टाइम्स के सुल्तानपुर ब्यूरो चीफ संतोष पाण्डेय,हर पल न्यूज के मेहंदी हसन आदि उपस्थित रहे।
Tags
राज्य
