डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया



चाँदा क्षेत्र में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर का जन्मदिवस समारोह चांदा क्षेत्र के धूमधाम से मनाया गया। चाँदा कस्बा से भव्य झाकिया रैली के स्वरूप में निकल कर कोइरीपुर कस्बा होकर सिहौली सोनावां शिवाला अचलपुर परिगणा सफीपुर साढापुर देवाढ छापर कलिकागंज चांदा चौराहा होकर कोथरा चौराहा सहित पुरे क्षेत्र में भ्रमण किया । जिसमे बड़ी संख्या में अलग अलग गाँवो से सुन्दर झाकिया प्रस्तुत की गयी । अमरजीत गौतम रंजीत गौतम संदीप गौतम प्रदीप गौतम मोनू रामबहाल सत्य नारायन हीरालाल बौद्ध की अगुवाई में यह आयोजन किया गया । जिसमे दर्जनों गाँवो के लोग हजारो की संख्या में बाइक व चार पहिया वाहन से शामिल हुए । रैली की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन की तरफ से चौकी प्रभारी कोइरीपुर वेद प्रकाश शर्मा व थानाध्यक्ष चांदा रविन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात रही ।रैली में हृदयलाल सत्यार्थी साधुराम बृज कुमार भारती साधुराम रामदौर गौतम मनीष आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post