आवेश अहमद बने महासचिव समर्थकों में खुशी की लहर
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स : जिला कांग्रेस कमेटी की नई सूची में युवा कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष आवेश अहमद को महासचिव बनाया गया है गौरतलब है कि आवेश अहमद इससे पूर्व राष्ट्रीय छात्र संगठन के भी जिला उपाध्यक्ष रहे हैं लंभुआ विधानसभा के भदैया ब्लाक के करोमी शरीफ़ के निवासी आवेश अहमद के चयन से युवा कांग्रेसियों में उत्साह है कई युवा नेताओं ने बताया कि आवेश शुरू से ही संघर्षशील रहे है राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं युवा कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने कई सफल आंदोलनों में हिस्सा लिया है युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने आवेश अहमद के चयन पर शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया है इस अवसर पर मेराज अहमद मोहित तिवारी शहबाज खान आशुतोष मिश्र अंशू विवेक ओझा आमिर पठान आदिल असलम आदि ने भी प्रसन्नता जताई है।
