रेलवे सुरक्षा बल ने यात्री का छूटा मोबाइल उसे प्राप्त कराया
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स : दिनांक 10 अप्रैल 2024 को यात्री अंकित जायसवाल ने सूचित किया कि गाडी सं0 12331 हिमगिरी एक्स0 के कोच सं0 एस-05 सीट नं0 27 पर वह यात्रा कर रहा था। जब गाडी सुल्तानपुर स्टेशन पर आई तो वह कुछ सामान लेने उतरा तो दुकान पर मेरा मोबाइल छूट गया । उक्त सूचना पर कां0 प्रीति द्वारा उक्त मोबाइल को दुकान से लेकर रे0सु0ब0 पोस्ट कार्यालय पर रखा गया। इसकी सूचना यात्री के मो0 नं0 8417857585 पर दी गयी। दिनांक 15 अप्रैल 2024 को एक व्यक्ति जिनका नाम अंकित जायसवाल पुत्र प्रेम कुमार जायसवाल उम्र 24 वर्ष निवासी म0नं0 126 वार्ड सं0 13 रसडा थाना रसडा जिला बलिया उ0प्र0 पोस्ट उपस्थित हुए तथा अपना एक अदद् मोबाइल को सुपुर्द किए जाने की माॅग की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार द्वारा कार्यालय से उक्त मोबाइल को प्राप्त कर सत्यापित करते हुए यात्री अंकित जायसवाल को कां0 चन्द्रिका जोशी से ठीक ठीक सुपुर्द किया गया। मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 20000/ है । यात्री के द्वारा रे0सु0ब0 को धन्यवाद देते हुए सहयोग की प्रशन्सा की गयी।
