अपर जिलाधिकारी वि0रा0 द्वारा यूपीडा अन्तर्गत औद्योगिक गलियारे हेतु भूमि क्रय के सम्बन्ध में प्रगति समीक्षा स्थलीय निरीक्षण किया गया।

अपर जिलाधिकारी वि0रा0 द्वारा यूपीडा अन्तर्गत औद्योगिक गलियारे हेतु भूमि क्रय के सम्बन्ध में प्रगति समीक्षा स्थलीय निरीक्षण किया गया।


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्सअपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) एस. सुधाकरन के द्वारा ज़िले में यूपीडा अन्तर्गत औद्योगिक गलियारे के लिए तहसील जयसिंहपुर में हो रहे भूमि क्रय की प्रगति समीक्षा की गयी तथा स्थलीय निरीक्षण किया गया। औद्योगिक गलियारे हेतु कुल 331 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है जो एक्स्प्रेसवे से सटे हुए 9 ग्रामों से खरीदी जानी है जिसमें ग्राम-लथवा अमिलिया सिकरा सेवई करेबन चिरानेडीह विशुनदासपुर कल्याणपुर चाँदपुर मेहमूदपुर सेमरी आदि ग्राम  शामिल हैं। अपर जिलाधिकारी(वि0 रा0 द्वारा ग्राम लथवा करेबन विशुनदासपुर सेवई आदि का भ्रमण किया गया। उन्होंने अवगत कराया कि अभी तक कुल 100 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि का क्रय हो चुका है जिसमें करीब 760 भू स्वामियों की भूमि का बैनामा हो चुका है तथा 76 करोड़ रुपये भूस्वामियों के खाते में भेज भी दिये गये हैं तथा कुछ अभी भुगतान की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने बताया कि इस औद्योगिक गलियारे के बनने से बाहर देश विदेश की बहुत सारी कंपनियों द्वारा निवेश किया जाएगा जिससे इस क्षेत्र का भी विकास होगा। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले यूपीडा तथा पोलैंड की कंपनी के अधिकारियों द्वारा निवेश हेतु फील्ड विजिट भी किया गया है। उन्होंने  बताया कि उक्त परियोजना उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वाच्च प्राथमिकता में से एक है जिसके अवशेष कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी (वि0रा0 द्वारा उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर विपिन द्विवेदी तहसीलदार जयसिंहपुर को सख्त निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने अवगत कराया कि बीच में लोकसभा चुनाव आ जाने के कारण प्रगति कुछ धीमी रही परंतु अब 7 हेक्टेयर प्रतिदिन भूमि क्रय किये जाने का लक्ष्य एसडीएम व तहसीलदार दे दिया गया है जिससे कि माह जुलाई तक अवशेष भूमि का क्रय किया जा सके।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post