नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन ने शिक्षिका अनुपम शुक्ला को बनाया अध्यक्ष
नये पदाधारियों को सौपा गया कार्य सुचारू रूप से कार्य करने को किया गया प्रोत्साहित
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। सुलतानपुर नव प्रज्ञा काव्य फॉउंडेशन के काव्य पटल के संस्थापक मिथिलेश कुमार सिंह ने काव्य पटल सम्पादन कार्यकारणी में नव निर्वाचित सदस्यों को कार्य भार सौंप दिया है। जिसमे सुलतानपुर से बेसिक शिक्षा परिषद की शिक्षिका अनुपम शुक्ला को नवप्रज्ञा काव्य फॉउंडेशन में यू पी का अध्यक्ष बनाया गया है ।अनुपम शुक्ला को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपने के बाद नवप्रज्ञा के संस्थापक मिथिलेश कुमार सिंह ने फॉउंडेशन की तरफ से शिक्षिका अनुपम शुक्ला को शुभकामना व्यक्त किया। नई कार्यकारणी में मीना गंगवार पीलीभीति से उपाध्यक्ष डॉक्टर मोहनी स्नेह उपाध्यक्ष रेणु कुमारी कोर कमेटी सदस्य निशांत कौसर कोर कमेटी सदस्य दिव्या अग्रवाल कोर कमेटी सदस्य प्रतिमा यादव गोरखपुर सुनील कुमार सहारनपुर गीता कुमारी कोर कमेटी सदस्य रीता पांडेय चंदौली कोर कमेटी सदस्य पूनमलता धनबाद झारखंड से डाक्टर अमलपुरे सूर्यकांत विश्वनाथ महाराष्ट्र से अनीता त्रिपाठी ओम कोर कमेटी सदस्य बनाया गया है।
