पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किए गए पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह
परिजनों ने पिता की याद में 3 हजार आम व नीम के पौधे किए वितरित
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उनको श्रद्धा व शिद्दत से याद किया गया।उनके पुत्र अपर मुख्य सचिव न्याय सुधीर सिंह व रूपेश सिंह के संयोजन में कुड़वार रोड के बांसी स्थित हरिहर प्रसाद महाविद्यालय में पुण्यतिथि समारोह आयोजित किया गया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्मृति शेष पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा भाजपा नेता रामचन्द्र मिश्रा समेत उनके परिजनों ने दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे पार्टी नेताओं समर्थकों व शुभचिंतकों को 3 हजार आम व नीम के पौधे वितरित किए।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने पूर्व विधायक स्वर्गीय सूर्यभान सिंह को याद करते हुए कहा वह जमीन से जुड़े लोकप्रिय नेता थे।भाजपा नेता रामचन्द्र मिश्रा ने कहा वह जब तक थे हंसते रहे और लोगों को हंसाते रहे।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उनको याद करते हुए कहा वह सबके बीच घुलने मिलने वाले नेकदिल व जिंदादिल नेता थे।पुण्यतिथि में शामिल होने वालों में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह करूणा शंकर द्विवेदी जगजीत सिंह छंगू सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष आनन्द जायसवाल डॉ एके सिंह जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जायसवाल तारकेश्वर सिंह आनन्द द्विवेदी समाजसेवी लहुरी सिंह किन्नू तिवारी प्रदीप शुक्ला फतेह बहादुर सिंह सुरेश तिवारी एड.गांधी सिंह अजय सिंह लीडर विनोद कुमार पांडेय पूर्व सभासद अरुण सिंह अखिलेश जायसवाल सभासद रमेश सिंह टिन्नू दिनेश चौरसिया मंगरू प्रजापति, मनोज श्रीवास्तव राम अभिलाष सिंह जंग बहादुर सिंह समेत हजारों की संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
