शेम्फोर्ड स्कूल के छात्रों का नैनीताल शैक्षिक भ्रमण

शेम्फोर्ड स्कूल के छात्रों का नैनीताल शैक्षिक भ्रमण


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। दिनांक 26 जून दिन बुधवार को शेम्फोर्ड स्कूल के छात्रों का एक समूह कुशल और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में चार दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर नैनीताल जा रहा है। जिसका प्रमुख उद्देश्य छात्रों को भारत की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति से परिचित कराना, छात्रों में टीम भावना, नेतृत्व कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ  साथ छात्रों को विभिन्न विषयों के व्यावहारिक अनुप्रयोगों से अवगत कराना है। इसके अन्तर्गत छात्र नैनीताल झील, टाइगर हिल, नंदा देवी मंदिर और अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे तथा नौका विहार, ट्रेकिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों में भी भाग लेंगे। इसी के साथ छात्रों को स्थानीय कला और संस्कृति के प्रदर्शन का भी आनंद मिलेगा। छात्रो को विदा करते समय विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि हमें विश्वास है कि यह शैक्षिक भ्रमण हमारे छात्रों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा। यह उन्हें न केवल ज्ञान प्राप्त करने में मदद करेगा, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को भी सीखने में मदद करेगा।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post