विद्या मंदिर में विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपित किए गए पौधे

विद्या मंदिर में विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपित किए गए पौधे


सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें विद्यालय परिवार ने परिसर में कई वृक्ष लगाए।  नगर के सिरवारा मार्ग स्थित विद्यालय में विश्व प्रर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें विद्यालय के अध्यक्ष डॉ विनोद सिंह सदस्य उच्च शिक्षा आयोग उत्तर प्रदेश ने पीपल का वृक्ष विद्यालय परिसर में लगाया तथा विद्यालय के प्रबंधक तथा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एच डी राम ने नीम का वृक्ष रोपित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह दिलीप राकेश बिंद ओम प्रकाश दीपका पाठक अर्चना तिवारी गरिमा सिंह सौम्या श्रीवास्तव उमाकांत सिंह जगदंबा प्रसाद तिवारी अंशुधर तिवारी आदि आचार्य एवं आचार्या उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post