कमला नेहरू संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधरोपण

कमला नेहरू संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधरोपण


सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स। दिन बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर कमला नेहरू संस्थान में पौधरोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम संस्थान प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में सम्पादित हुआ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्थान प्राचार्य नें अपने कर कमलों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु एक बेहतर संदेश दिया। इस अवसर पर संस्थान प्राचार्य नें बताया कि आज के दिन पर्यावरण के संरक्षण व इसके संपोषणीय विकास हेतु हरित पृथ्वी,स्वच्छ पृथ्वी नारा  को फलित करने हेतु वैश्विक स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित संस्थान के उपप्राचार्य प्रोफेसर राधेश्याम सिंह नें कहा कि हमारी पृथ्वी जैवमंडल के निमित्त एक नैसर्गिक आवास है जो प्राकृतिक संविकास पर ही अस्तित्व में है। इसलिए हमें सुन्दर स्वच्छ व समृद्ध पर्यावरण हेतु सदैव पर्यावरण मित्र कार्यों को प्रोत्साहित करना चाहिए। संस्थान प्राचार्य नें बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कमला नेहरू संस्थान के फरीदीपुर व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र व मुख्य परिसर में चन्दन रूद्राक्ष पीपल आम बरगद पाकड़ व अमरूद के पौधों का रोपण किया गया जो पर्यावरण जागरूकता के निमित्त सम्पादित हुआ। इस मौके पर संस्थान के मुख्य अनुशासक सुधांशु प्रताप सिंह मध्यकालीन इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ शक्ति सिंह कृषि संकाय फरीदीपुर परिसर के डॉ नीरज कुमार सिंह व डॉ नवीन विक्रम सिंह के साथ साथ भूगोल विभाग के डॉ आर पी मिश्र एवं संस्थान के बर्सर अनिल सिंह व उदय सिंह तथा हौसिला प्रसाद तिवारी आदि उपस्थित रहे। पौधरोपण के उपरांत संस्थान प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह नें उपस्थित सभी लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस पर शुभकामनाएं दीं एवं भविष्यगत् पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे कार्य सम्पादन हेतु सभी को प्रेरित भी किया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post