हिन्दू युवा वाहिनी ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन।

हिन्दू युवा वाहिनी ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन।


सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स। सूबे के मुखिया हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 52वा जन्मदिन हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम के साथ मनाया । हिन्दू युवा वाहिनी के संगठन प्रभारी (अयोध्या मंडल) आशीष सिंह के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इसी कड़ी में सबसे पहले रेलवे स्टेशन पर शरबत वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आने जाने वाले राहगीरों को शरबत वितरण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में पहुँचे जिले के अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चन्द्र और सीओ सिटी शिवम मिश्रा ने कार्यक्रम की शुरुआत आम जन मानस को शरबत पिलाकर किया। संगठन प्रभारी (अयोध्या मंडल) आशीष सिंह ने कहा कि महाराज जी ने लोगों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया है। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की निरंतर सेवा कर रहे हैं। आशीष सिंह ने कहा कि महाराज जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि  महाराज जी को उत्तम स्वास्थ्य सुदीर्घ सफल एवं सुयशपूर्ण जीवन प्रदान करें। इस मौके पर परविन्द शर्मा सत्यम सिंह हेमंत तिवारी प्रांजल सिंह गौरव पांडे गिरीश मिश्रा नवीन मिश्रा विवेक सिंह शिवम सिंह गोलू शुभम दुबे विष्णु पाठक दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post