विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण संस्थान में हुआ वृक्षारोपण.

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण संस्थान में हुआ वृक्षारोपण.


सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सौजन्य से पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय सुल्तानपुर में काफ़ी संख्या में वृक्षारोपण किया गया | इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण) ब्रजेश कुमार मिश्र अपर पुलिस अधीक्षक पियूष कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक लल्लन सिंह बैंक ऑफ़ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर संजय कुमार बैंक ऑफ़ बड़ौदा बंधुआ कला के मुख्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया । कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ब्रजेश मिश्र ने कहा कि मानव के अस्तित्व के लिए वातावरण की शुद्धता और जैव विविधता का संरक्षण अति आवश्यक है |इसलिए सभी को चाहिए कि कम से कम एक पौध अवश्य लगाएं।आज ग्लोबल वार्मिंग लगातार बढ़ रही हैं।इस समय के तापमान को सभी खुद ही महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलायी 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post