सदन में अब नहीं चलेगी मोदी की मनमानी-राजेश तिवारी
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया कोआर्डिनेटर राजेश तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। राजेश तिवारी ने कहा कि अब सदन में मोदी जी की मनमानी नहीं चलेगी। राहुल गांधी जी सदन में देश की पीड़ा को सदन के सामने रखेंगे। राहुल गाँधी इस देश के युवा किसान छात्र महिलाओं मज़दूर व्यापारियों सहित पूरे हिंदुस्तान कि आवाज़ हैं। पूरे देश को यह विश्वास है कि राहुल के नेतृत्व में विपक्ष देश के नागरिकों के अधिकार की लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर ज़िला कोषाध्यक्ष योगेश सिंह ज़िला महासचिव अनवर अंसारी दीपक सोनी पूर्व प्रत्याशी फ़िरोज़ ख़ान ईशान अहमद आदि मौजूद रहे।
Tags
राज्य
