भारत माता के जयकारों से गूंजा सीताकुंड धाम गोमती आरती में श्रद्धालु लेकर पहुंचे तिरंगा
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। गोमती मित्र मंडल के तत्वाधान में हर रविवार शाम सीताकुंड धाम पर होने वाली आदि गंगा मां गोमती की आरती में अबकी कुछ अलग ही नजारा था। गोमती मैया के जयकारों के साथ ही भारत माता के जयकारे भी गूंज रहे थे। श्रद्धालु भारतीय क्रिकेट टीम की जीत से इतने उत्साहित थे कि पूरी आरती के दौरान हाथों में तिरंगा लिए रहे,आरती संयोजक डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतकर 140 करोड़ भारतीयों का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है। विश्व विजेता होने का एहसास ही रोमांचित कर देता है और जिसे यहां आरती के दौरान सब देख भी रहे हैं।आरती में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आरती में गोमती मित्रों का देश प्रेम देखकर मन प्रसन्न हो गया प्रसिद्ध कथावाचक दिनेशानंद महाराज ने दीपदान संपन्न कराया। आरती में मुख्य रूप से संरक्षक रतन कसौधन प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन राकेश सिंह दद्दा विजय टंडन अभिषेक शुक्ला राजेश पाठक राजेंद्र शर्मा विकास शर्मा अनुज प्रताप सिंह सोनू सिंह दीपक मोदनवाल सेनजीत कसौधन दाऊ अलोक तिवारी दिव्यांश प्रांजल अर्जुन यादव अभय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
