जन्मदिन मनाओ पेड़ लगाओ कार्यक्रम सम्पन्न
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। सहाई एस पी सेवा संस्थान संविधान जागरूकता मंच के साथियों के जन्मदिन पर पौधरोपण का कार्यक्रम करता है। संस्था की इस पहल पर के सी मिश्रा मगरसन धोबियांन करौंदीकला सुल्तानपुर ने नीम का पेड़ लगाकर अपना जन्मदिन मनाया। शिक्षामित्र संघ के जिला संरक्षक के सी मिश्रा ने जन्मदिन मनाओ, पेड़ लगाओ। पर्यावरण बचाओ, कार्यक्रम की सराहना करते हुए संस्थान के सक्रिय साथियों के कार्य को सराहा। सक्रिय साथी नन्दलाल वर्मा हंसुई मुकुंदपुर बल्दीराय ने भी नीम का पेड़ लगाकर अपना जन्मदिन मनाया। उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने पौधरोपण के बाद अपील किया कि पर्यावरण सुधारने की दिशा में पौधारोपण जरूरी है। सहाई एस पी सेवा संस्थान के सदस्यों ने पौधारोपण करने और उन्हें संरक्षित करने के अपने संकल्प को दोहराया । प्रधानाध्यापक प्रदीप यादव ने कहा कि पेड़ बचाएं और हवा को प्रदूषण से बचाएं। पृथ्वी की रक्षा करें। जन्मदिन पर पेड़ अवश्य लगाएं। इस मौके पर सस्था के संरक्षक जग ध्यान यादव रमेश कुमार राम बरन प्रजापति संतराम राजेश कुमार यादव प्रधानाध्यापक जिलेदार सिंह दीना नाथ शिखा सिंह के साथ सहित अन्य साथी मौजूद थे।
