मतदाताओं के आशीर्वाद से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास : मीना चौबे

मतदाताओं के आशीर्वाद से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास : मीना चौबे


लंभुआ विधानसभा का मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम हुआ आयोजित

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स जीत बहादुर सिंह महाविद्यालय गारापुर में लंभुआ विधानसभा का मतदाता अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए सरकार बनने पर मतदाताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा आप मतदाताओं का आशीर्वाद लगातार भाजपा के पक्ष में रहा है।इसीलिए नरेंद्र मोदी जी  तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने में कामयाब हुए हैं।उन्होंने कहा भाजपा सरकार गांव गरीब किसान महिला नौजवान समेत हर तबके के विकास को समर्पित है।सरकार ने हर जरूरतमंद को बिना भेदभाव मकान शौचालय गैस और बिजली कनेक्शन मुफ्त राशन आयुष्मान कार्ड किसान सम्मान निधि जैसी तमाम योजनाओं का लाभ दिया हैं।उन्होंने मतदाताओं से इंडिया गठबंधन की झूठ फरेब और भ्रम की राजनीति से सतर्क रहने को कहा।आगे कहा गरीब दलित पिछड़े व किसान भाजपा के एजेंडे में सबसे ऊपर है।हम इनके चौतरफा विकास के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी विशीष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री जगदीश चौरसिया व आभार व समापन विधानसभा संयोजक अयोध्या प्रसाद वर्मा ने किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख कुंवर बहादुर सिंह अरुण जायसवाल मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह प्रवीन रावत संजय सरोज अखिलेश प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मतदाता मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post