समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का वरिष्ठ सपा नेता परमात्मा यादव ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ लम्भुआ बाजार में गर्मजोशी से किया स्वागत

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का  वरिष्ठ सपा नेता परमात्मा यादव ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ लम्भुआ बाजार में गर्मजोशी से किया स्वागत


लम्भुआ सुल्तानपुर। लम्भुआ  आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्यामलाल पाल जी का जनपद सुल्तानपुर के लम्भुआ बाजार में वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमात्मा यादव ने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया। कादीपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पीड़ित,शोषित,वंचित, महिलाएं व युवा वर्ग सब इस सरकार में परेशान है। सभी वर्गों का सम्मान सिर्फ सपा सरकार में ही संभव है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ जुमला देती है उसके सभी दावे खोखले थे और  वो सिर्फ जनता को छलने का काम करती है। जनता अब समाजवादी पार्टी की तरफ देख रही है 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश भी दिया। मौके पर वरिष्ठ युवा सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमात्मा यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अतेन्द्र जायसवाल, संजय यादव,राजबली यादव,अभय,विनोद यादव समेत तमाम सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post