परशुराम चौक पर सुंदर कांड खिचड़ी भोज व विभूति सम्मान संपन्न
मकरसंक्रांति पर व आयोजन मे जुटे सैकड़ो लोग
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स भगवान परशुराम चौक चौराहे पर मकर संक्रांति के अवसर पर परशुराम युवा वाहिनी मिशन परशुराम चौक के पदाधिकारियो द्वारा सुंदरकांड पाठ खिचड़ी भोज व पत्रकार सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां दर्जनों पत्रकारों के साथ सामाजिक विभूतियों को भी सम्मानित किया गया मिली जानकारी के अनुसार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित तिवारी के संयोजन में भगवान परशुराम के चित्र पर पूजा अर्चना करते हुए सुंदरकांड पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई यहाँ वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र तिवारी धर्मेंद्र तिवारी ने सुंदरकांड का पाठ किया जिसे सुनकर सैकड़ो अनुनाई भाव विभोर हो गए।खिचड़ी भोज का शुभारंभ डॉ सीबीएन त्रिपाठी नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल वरिष्ठ नेता राजेश तिवारी वरुण मिश्रा अतुल मिश्र अतुल पाठक रविंद्र तिवारी पूर्व सभासद राजदेव शुक्ल सभासद प्रवीण मिश्रा पीयूष तिवारी ने शुरू किया जो घंटो चलता रहा।संगठन की ओर से कार्यक्रम के यजमान वरुण मिश्रा राजेश तिवारी सीबीएन त्रिपाठी नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजकुमार सोनी प्रवीण मिश्र सभासद अशोक सिंह विसेन मोहित साहू अतुल तिवारी पीयूष तिवारी अतुल पाठक को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया वहीं वरुण मिश्र अमित तिवारी राजेश तिवारी डॉ सीबीएन तिवारी ने पत्रकार इम्तियाज रिजवी राकेश तिवारी श्री कृष्ण पांडेय मनोज मिश्रा पंकज पांडेय राकेश तिवारी उमेश तिवारी अंकित राय अशोक शुक्ल संतोष पाण्डेय संतोष तिवारी बृजेश उपाध्याय बैजनाथ तिवारी सतीश मिश्र बिजयधर पाठक शशिकांत दूबे राजदेव शुक्ल बेनू सौरभ पांडेय आदि को स्मृति चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ समाज सेवी रविंद्र तिवारी ने किया यहाँ अर्जुन पाठक रमेश मिश्र राहुल उमानाथ तिवारी गुलाब जयसवाल रोहित पाठक आदि रहे।