सेवानिवृत हुए बैंक शाखा प्रबंधक को दी गई विदाई
सेवानिवृत जीवन का अंत नहीं,एक नई शुरुआत है: शशांक शुक्ला
गोसाईगंज सुल्तानपुर। यूपी बड़ौदा बैंक शाखा गुप्तारगंज के शाखा प्रबंधक अरुण कुमार सिंह 36 शाल की सेवा के बाद शुक्रवार को सेवा निवृत हो गए,सेवानिवृत होने के पश्चात बैंक परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।विदाई समारोह में तत्कालीन शाखा प्रबंधक अरुण कुमार सिंह को बैंक कर्मियों व आला अधिकारियों ने माल्यार्पण कर, धार्मिक पुस्तकें,शाल एवं अन्य उपहार भेंट किया। वर्तमान शाखा प्रबंधक शशांक शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारी कभी रिटायर नहीं होते बल्कि सेवा निवृत के बाद उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ जाती है,उनके कार्यकाल, व्यवहार पर प्रकाश डालते हुए उनके स्वस्थ सुखद जीवन की कामना की। उपस्थित किसान नेता दिनेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत जीवन का अंत नहीं है।यह एक नई शुरुआत है। अपने परिवार व दोस्तों के साथ अपने अनुभव को साझा करने का, उपस्थित अरुण कुमार सिंह के पिता सूर्य बख्श सिंह ने कहा कि आज मेरे बेटे की सेवा निवृत पर जिस तरह से क्षेत्रवासियों का स्नेह मिला है मुझे अपने बेटे पर गर्व महसूस हो रहा है। आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रकृति द्वारा निर्मित दुनिया में अच्छे कार्य करने वाले को सदा सम्मानित किया जाता है। उपस्थित बैंक कर्मियों ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें एक अच्छे अधिकारी के साथ काम करने का मौका मिला उनसे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। अंत में अरुण कुमार सिंह ने सभी क्षेत्र वासियों से मिले सहयोग को याद करते हुए अश्रुपूर्ण भरे नयनों से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश पाण्डेय ने किया।इस अवसर पर उनके परिजनों के साथ साथ अशोक सिंह, विशाल सिंह, बैंककर्मी ममता सिंह, अभय चंद्र बनर्जी,सौम्य दीप पॉल, अशोक सिंह, संजीव सिंह,जितेंद्र पांडे, प्रधान प्रतिनिधि भटपुरा मनोज वर्मा, प्रधान राम शंकर वर्मा, किसान नेता दिनेश सिंह, समाजसेवी बीरबल सिंह, पत्रकार पुष्पेन्द्र तिवारी, सूरज विश्वास समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।