वृक्ष धरा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं

वृक्ष धरा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं


विद्यालय प्रांगण में  पूर्व में लगाए गए 150 पौधे और सभी सुरक्षित हैं केदारनाथ दुबे अध्यक्ष

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। प्राथमिक विद्यालय सेमरी राजापुर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया और एक बार पुनः अलग-अलग प्रकार के पौधों का रोपण किया गया जिसमें राणा नगर वार्ड के युवा सभासद चंद्रकांत विश्वकर्मा ने कचनार का पौधा लगाया और विधिवत उसकी पूजा की जो हमारी भारतीय संस्कृति को परिलक्षित करती है । बच्चों को जागरूक किया की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए वृहद पौधरोपण की बहुत आवश्यकता है। बच्चों ने उत्साह पूर्वक थाले बनवाने और पानी डालने में सहयोग किया ।  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लंभुआ के अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक केदारनाथ दुबे ने सेमल का पौधा लगाते हुए कहा कि बिना पेड़ के धरती पर जीवन संभव नहीं है और ये प्रदूषण भी दूर करते हैं। अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि विद्यालय में आगमन के दिन से पौधरोपण में अनवरत लगे हुए हैं और 150 पौधे इसी प्रांगण में लगाए और उनकी सेवा की जो आज प्रफुल्लित हो चुके हैं। सहायक अध्यापक अनुपम द्विवेदी ने बताया की वो एक  संस्था के सदस्य भी हैं "पर्जन्य" जो खाली स्थानों पर  लगातार व पौधरोपण करती रहती और उसका संरक्षण करते हुए 1000 के ऊपर वृक्ष तैयार कर चुके हैं। जिसका प्रमाण यह विद्यालय और बीएसए ग्राउंड है। इस कार्यक्रम में  सहायक अध्यापक सत्यदेव,शिक्षामित्र सुमन पाण्डेय आंगनवाड़ी कार्यकत्री संगीता झा,सहायिका आशा सिंह ,प्रमिला आदि ने योगदान दिया 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post