लम्भुआ के तुलसीनगर स्थित गोशाला का निरीक्षण करने पहुंची उपजिलाधिकारी विदुषी सिंह

लम्भुआ के तुलसीनगर स्थित गोशाला का निरीक्षण करने  पहुंची उपजिलाधिकारी विदुषी सिंह


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। जनपद सुल्तानपुर के दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय छत्रपति शिवाजी महाराज समिति अरविंद सिंह पटेल के दौरे के बाद हरकत में आए अधिकारी स्वयं किया था गौशाला का निरीक्षण लम्भुआ ‌‌  गोवंश आश्रय स्थलों में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए सरकार धन मुहैया करा रही है। इसके बावजूद अगर गोवंशीय पशु भूख-प्यास व अव्यवस्था का शिकार होते हैं तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। शासन की मंशानुरूप गोवंशीय पशुओं का संरक्षण होना चाहिए। यह बात उपजिलाधिकारी विदुषी सिंह ने शनिवार को नगर पंचायत के तुलसी नगर वार्ड में स्थित गोशाला का निरीक्षण करते हुए कही। गोशाला में जलभराव के कारण चौबीस घंटे से अधिक समय से भूखे-प्यासे पशुओं को देखकर एसडीएम ने तैनात कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अधिशासी अधिकारी अमित सिंह को कैटल कैचर के माध्यम से सभी गोवंशीय पशुओं को मुरली में निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र के भवन में संरक्षित तड़पते मिले गोवंशीय पशु, परिसर में जलभराव देख निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र भवन में संरक्षित करने का दिया आदेश करने का आदेश दिया। कर्मचारी मनोज पाठक व प्रशांत पाठक से हरा चारा व भूसा के बारे में जानकारी ली। उपजिलाधिकारी ने बताया की तालाब का पानी सूखने तक सभी पशुओं को सुरक्षित स्थान रखा जाएगा। भीगते रहे पशु, जिम्मेदार रहे बेपरवाहः नपं के तुलसी नगर वार्ड में 51 बीघा के बड़े भूभाग तालाब के बगल गोशाला बनी है। मौजूदा समय में 107 गोवंशीय पशु हैं। बरसात के कारण तालाब का पानी गोशाला में आ गया, आवागमन बंद हो गया। चौबीस घंटे से अधिक समय से गोवंशीय पशु पानी में भीगते हुए खड़े रहे, लेकिन जिम्मेदारों को इसकी सुध नहीं आई।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post