अपहृत किशोर कांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, दो अन्य गिरफ्तार


 अपहृत किशोर कांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, दो अन्य गिरफ्तार





सुल्तानपुर। थाना अखण्डनगर क्षेत्र में दिनांक 30 मार्च 2025 को हुए अपहरण कांड में वांछित चल रहे अभियुक्त अंगद यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया है। अंगद यादव के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


उल्लेखनीय है कि 30 मार्च को अखण्डनगर क्षेत्र से एक किशोर का अपहरण किया गया था। इस मामले में पांच अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पांच नामजद अभियुक्त सामने आए, जिनमें से चार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।


शेष अभियुक्त अंगद यादव के बारे में आज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने दो साथियों के साथ रायपुर से भिलारा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सजनपुर गांव के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही अंगद यादव व उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं, जिसमें अंगद यादव के पैर में गोली लग गई।


इस दौरान मौके से दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल अभियुक्त का उपचार कराया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को सफल कार्रवाई के लिए बधाई दी है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post